Homeपाकुड़मनरेगा योजना व 15 वें वित आयोग से क्रियान्वित योजनाओं में अनियमितता...
Maqsood Alam
(News Head)

मनरेगा योजना व 15 वें वित आयोग से क्रियान्वित योजनाओं में अनियमितता को लेकर हिरणपुर प्रखंड में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हिरणपुर थाने में संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददता

पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के बड़तल्ला पंचायत में मनरेगा योजना व मंझलाडीह पंचायत में 15 वें वित आयोग से क्रियान्वित योजना में प्राप्त शिकायतों के आलोक में उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर के द्वारा जिला स्तरीय जांच दल गठित कर मामले की जांच कराई गई।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

जांच दल के द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आलोक में पंचायत बड़तल्ला में मनरेगा योजना के तहत क्रियान्वित आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण योजना तथा मंझलाडीह पंचायत में 15 वें वित्त आयोग से क्रियान्वित पीसीसी सड़क निर्माण योजना, कुल 02 योजनाओं के क्रियान्वयन में बरती गई वित्तीय अनियमितता के लिए संबंधित दोषियों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हिरणपुर को निर्देश दिया गया। साथ ही अन्य कुल 10 योजनाओं में पायी गई त्रुटि के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हिरणपुर से स्पष्टीकरण की माँग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments