आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप, आठ से दस लड़कों के शामिल होने की आशंका

0
964

ललन झा@समाचार चक्र

विज्ञापन

add

अमड़ापाड़ा। महेशपुर थाना क्षेत्र की 28 वर्षीया एक आदिवासी युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज घटना प्रकाश में आया है। इस घटना को रविवार रात अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के किसी निर्जन स्थान पर अंजाम दिया गया है। जानकारी मिली कि इस बड़ी घटना में आठ से दस अज्ञात लड़के शामिल हैं। दुष्कर्म के इस वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजित कुमार विमल के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा, महेशपुर व लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत, आनंद पंडित एवं अरुणिमा बागे सोमवार को स्थल पर पहुंचे। पीड़िता को सीएचसी अमड़ापाड़ा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल टेस्ट के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले का गहन पड़ताल व वारदात से जुड़ी सभी बिंदुओं की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन

polytechnic

पीड़िता ने दोस्ती में खाया धोखा

जैसी जानकारी मिली कि पीड़िता का अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के किसी लड़के के साथ छह माह से दोस्ती थी। उससे फोन पर बातचीत होती थी। रविवार शाम वह उसके साथ थी। फिर दोस्त ने उसे किसी एकांत स्थान पर ले जाकर खुद तथा अन्य आठ-दस लड़कों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया और फरार हो गए।

एसडीपीओ ने कहा

एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता अपने दोस्त का नाम नहीं सिर्फ टाइटल (हेंब्रम) बता पा रही है। दोस्त का पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में करीब दस लड़कों के घटना में शामिल रहने की बातें सामने आई है। पुलिस गंभीरता से मामले की तहकीकात कर रही है। संलिप्त अपराधकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here