Homeपाकुड़मृतक टोटो चालक के परिजनों से मिले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बंधाया ढांढस,...
Maqsood Alam
(News Head)

मृतक टोटो चालक के परिजनों से मिले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बंधाया ढांढस, पहुंचाई आर्थिक मदद

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट ने रविवार को मृतक टोटो चालक असिकुल शेख के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी। तस्लीम आरिफ के पहुंचते ही परिजन भावुक हो गए। पिता जैनाल शेख ने रुंधे गले में बेटे के साथ बिताए दिनों की यादों को साझा किया। इस दौरान पिता जैनाल शेख की आंखों से आंसू छलक पड़े। असिकुल के पिता के आंखों में आंसू देख यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ भी भावुक हो गए। जिलाध्यक्ष ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि बेटे के साथ जिसने भी ऐसा जघन्य कृत्य किया है, उसे किए की सजा जरूर मिलेगी। पुलिस प्रशासन अपराधियों को सजा जरूर दिलाएगी। पुलिस अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट ने मीडिया कर्मियों से कहा कि असिकुल के साथ हुए कुकृत्य बहुत ही शर्मनाक है। इस तरह की घटना नहीं होना चाहिए था। परिवार का एकमात्र सहारा असिकुल टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। असिकुल के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार असिकुल के परिजनों के साथ खड़ी है। उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर की देर रात गंधाईपुर-नवादा सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने 17 वर्षीय असिकुल शेख की बेरहमी से हत्या कर दी थी। अपराधी असिकुल का टोटो लेकर फरार हो गया था। घटना से दुखी यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट परिजनों से मिलने पहुंचे थे‌। इस दौरान मनिरामपुर पंचायत के मुखिया मजिबूर रहमान, मो. नसीम आलम, जलालुद्दीन शेख, खुर्शीद शेख, तारानगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजमल शेख, अब्दुल अजीज, अनसूर रहमान, उप मुखिया सादिउर रहमान, अशगर अली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments