कातिल पति ने पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या, आरोपी पति फरार

दो महीने पहले हुई थी शादी, आपसी विवाद में घटना को दिया अंजाम

0
1454

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में हत्या का एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। एक शख्स ने पेचकस भोंक कर अपनी पत्नी को मौत का घाट उतार दिया है। दोनों का विवाह दो माह पूर्व हुई थी। घटना के बाद पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव स्थित बागानटोला में एक विवाहिता महिला की हत्या हो गई है। मृतक महिला 19 वर्षीय सुंदरी बीवी की शादी थाना क्षेत्र के ही ऑटोगोली गांव में दो माह पूर्व 22 वर्षीय कबीरुल शेख (पिता- जामु शेख) के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। आरोपी सह पति कबीरुल अपनी पत्नी सुंदरी के साथ पिछले 10 दिनों से अपने ससुर एंदादुल शेख के घर चेंगाडांगा में रह रहा था। घटना को करीब 10:30 बजे अंजाम दिया गया। पूरे वारदात को होते हुए एक 7 साल के बच्चे ने देखा। बच्चें के अनुसार नव दंपति में किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने लोहे के पेचकस से अपनी पत्नी के गला पर वार कर दिया। पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।इसके बाद पति फरार हो गया। बच्चा यह सब देख दौड़कर बताने ही जा रहा था, तब तक पति कबीरुल वहां से भाग चुका था।कबीरुल को पैदल घर से भागते हुए कुछ लोगों ने देखा भी था।हालांकि क्या हुआ ये स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। वहीं सूचना मिलते ही मालपहाड़ी ओपी प्रभारी आशीष कुमार, पुअनि राजेश कुमार, पुअनि आशीष कुमार, पुअनि पप्पू कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतका के परिजनों ने बताया कि कबीरुल नशा का सेवन करता था। अक्सर अपनी पत्नी सुंदरी से पैसा मांगा करता था। बहरहाल कबीरुल ने अपने ही पत्नी का हत्या क्यों किया यह सिर्फ और सिर्फ कबीरुल ही बता सकता है, जो अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन

polytechnic

थानेदार ने कहा

मौके पर पहुंचे मालपहाड़ी ओपी प्रभारी आशीष कुमार ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के आटोगली निवासी कबीरुल शेख ने पेचकस भोंक कर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी अभी फरार है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद इस वारदात के बारे में ब्यौरा मिल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here