आजसू जिलाध्यक्ष ने रिम्स में भर्ती पाकुड़ के मरीज का जाना हालचाल

0
57

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने रांची रिम्स में भर्ती पाकुड़ की एक महिला मरीज का हालचाल जाना। उन्होंने मरीज के परिजनों से भी बात की। जिलाध्यक्ष ने रिम्स के डॉक्टर से भी बात कर बेहतर इलाज मुहैया कराने का अनुरोध किया। बता दें कि जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम रांची में आयोजित आजसू पार्टी के महाधिवेशन में भाग लेने पहुंचे थे। उन्हें रिम्स में पाकुड़ के मरीज की भर्ती होने की खबर मिलने पर हालचाल जानने सीधे रिम्स पहुंच गए। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि पाकुड़ प्रखंड के नारायनखोर निवासी गरीब परिवार की महिला कोहेनूर बीबी (34 वर्ष) का ब्रेन हेमरेज हो गया था। मुझे जानकारी मिला तो मैं रिम्स पहुंचा। उन्होंने कहा कि रिम्स के डॉक्टर से भी बात किया। आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने भर्ती मरीज और उनके परिजनों से भी बातें की। रिम्स के निदेशक एवं डॉक्टरों से मिलकर मरीज की स्थिति पर भी बात की। उन्हें बेहतर सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इमरजेंसी वार्ड में इलाज करा रहे मरीजों को भी देखा। श्री आलम ने डॉक्टर से कहा कि किसी तरह का दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकुड़ के लोगो के साथ मैं सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहूंगा। हमें सिर्फ जानकारी मिलना चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने आजसू पार्टी के रिम्स प्रभारी सल्लू जी से मिलकर मरीज का ध्यान रखने को कहा।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here