आपत्तिजनक पोस्ट से हड़कंप,पाकुड़ जिला प्रशासन ने जारी किया गाइडलाइन

0
377

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में गुरुवार की रात एक आपत्तिजनक पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया। एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में किए गए तथ्यहीन पोस्ट ने खलबली मचा दी। पोस्ट पर नजर पड़ने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। पोस्ट करने वाले की पहचान जुटाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन की ओर से गाइडलाइन भी जारी किया गया है। जिसमें विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को सुचित करते हुए साफ तौर पर कहा गया है कि पाकुड़ जिले में बहुत सारे निजी व्हाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं। जिसमें मीडिया के प्रतिनिधि ग्रुप एडमिन और सदस्य है या फिर बनाया गया है। ऐसे ग्रुप में बहुत सारे बेबुनियाद, भ्रामक, तथ्यहीन, मर्यादा विहीन आरोप प्रत्यारोप की सूचनाएं प्रेषित की जा रही है। ग्रुप में जिले के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, वरीय पदाधिकारी को भी जोड़ा गया है। यह भी सुचित किया गया है कि ऐसे ग्रुप और ऐसी भाषा से स्वयं को बचाएं। भ्रामक या तथ्यहीन सूचना प्रेषित करने वाले ग्रुपों पर प्रशासन की नजर है। प्रशासन आईटी एक्ट के तहत जल्द कार्रवाई करेगी। प्रशासन की ओर से मीडिया कर्मियों को सूचना प्राप्त होने के बाद अलग-अलग ग्रुपों में सूचनाओं को साझा किया गया। ताकि अनुशासन बनी रहे और ग्रुप में तथ्यहीन, भ्रामक या अमर्यादित पोस्ट नहीं हो। इसी बीच विभिन्न ग्रुपों से प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ मीडिया कर्मी और अन्य लोग भी लेफ्ट और रिमूव होते देखे गए। इधर गणमान्य और बुद्धिजीवियों ने प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया का गलत उपयोग नहीं होना चाहिए। ऐसा करने वाले या भ्रामक और अमर्यादित भाषाओं का उपयोग करने वालों की पहचान कर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here