Homeपाकुड़बडिंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित हुई केकेएम कॉलेज की छात्रा मानसी
Maqsood Alam
(News Head)

बडिंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित हुई केकेएम कॉलेज की छात्रा मानसी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ की बेटी मानसी सिंघा ने अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में अवार्ड हासिल कर राज्य स्तर पर जिला और केकेएम कॉलेज का नाम रोशन किया है। जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सीलमपुर गांव के साधन सिंह व अनामिका सिंह की सुपुत्री मानसी को यह अवार्ड एथनो बॉटनी एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी एंड मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च पर आयोजित कांफ्रेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। बता दें कि गत 29 एवं 30 नवंबर को गुमला जिले में स्थित केओ कॉलेज में एथनो बॉटनी एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी एंड मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च पर कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के द्वारा मानसी सिंघा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बडिंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया। मानसी केकेएम कॉलेज में सेमेस्टर थ्री की छात्रा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments