Homeपाकुड़आठ करोड़ दो लाख से बनेगा घाटचौरा एवं चंडालमारा के बीच बाँसलोई...
Maqsood Alam
(News Head)

आठ करोड़ दो लाख से बनेगा घाटचौरा एवं चंडालमारा के बीच बाँसलोई नदी पर पूल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

नाज़िर हुसैन@समाचार चक्र

महेशपुर-प्रखंड के घाटचौरा एवं चांडालमारा गांव के बीच बाँसलोई नदी पर बनने वाले पुल का रविवार को विधिवत रूप से सांसद विजय हांसदा एवं विधायक स्टीफन मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।पुल का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के निर्माण किए जाएंगे। पुल निर्माण की प्राक्कलित राशि आठ करोड़ दो लाख 84 हजार 300 रुपये की लागत से किए जाएंगे। पुल निर्माण की अवधि दो साल है। लोगों को संबोधित करते हुए सांसद एवं विधायक ने संयुक्त रूप से कहा कि उक्त पुल का क्षेत्र के लोगों को बहुत जरूरत था। पूर्व में बनाए गए पुल बीते वर्ष 2019 को तेज बारिश के कारण ढह गया था। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रखंड मुख्यालय से लगभग संबंधित सभी गांव का संपर्क टूट चुका था। लोग 10 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे थे।पूल को लेकर झारखंड सरकार एवं स्थानीय विधायक,सांसद की पहल से पुल स्वीकृत हुई है। ग्रामीण अपनी नजर एवं देख रेख में उक्त पुल का निर्माण करवाए। सांसद एवं विधायक ने संवेदक को निर्देश दिया कि स्टीमेट के अनुसार पूल का निर्माण करवाए। पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग नहीं करें। इस अवसर पर विधायक पुत्री उपासना मरांडी उर्फ पिंकी मरांडी, जिप अध्यक्ष जूली ख्रीष्टमुनी हेम्ब्रम,प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्म,जिप सदस्य सैमसन मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष कलाम अंसारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल अदुद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, जोसेफिना हेम्ब्रम, रोशन किस्कू सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments