Homeपाकुड़सोहराय पर्व के लिए आमंत्रित किए गए हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा बीडीओ।
Maqsood Alam
(News Head)

सोहराय पर्व के लिए आमंत्रित किए गए हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा बीडीओ।

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रों ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी व हिरणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू से शिष्टाचार मुलाकात कर सोहराय पर्व में शामिल होने का न्योता दिया। इस दौरान सभी छात्र पारंपरिक संथाली वेशभूषा (पंची) में थे। यह बहुत ही खूबसूरत नजारा था। वहीं छात्रों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को गुलदस्ता भेंट किया और माला भी पहनाया। युवा छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की गई। आगामी 9 जनवरी से लेकर 11 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाले सोहराय महापर्व के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सोहराय महापर्व धूमधाम व विधिवत तरीका से मनाया जाएगा। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों से लंबी वार्तालाप हुई। मौके पर सोहराय अध्यक्ष राजेन मुर्मू, सचिव कान्हु मुर्मू, छात्रनेता कमल मुर्मू, धोन किस्कू, बरनेश हेंब्रम, छात्रनायक बजल टुडू, रसका मरांडी, भगरीत मुर्मू, रामजतन मुर्मू आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments