Homeपाकुड़आजसू ने पुण्यतिथि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
Maqsood Alam
(News Head)

आजसू ने पुण्यतिथि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अबुल काशिम@समाचार चक्र

पाकुड़। आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुण्यतिथि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया।जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने उनके विचारों को रखा। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान निर्माता, शोषित और कमजोर तबकों के संरक्षक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर लगातार संघर्ष करते रहे। दलितों के उत्थान के लिए प्रयास और आजाद भारत के संविधान निर्माण में उनका योगदान हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे। उन्होंने दलितों के लिए काफी काम किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज से भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। उन्होंने हमेशा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों के बारे में बात की।मौके पर सफीकुल शेख, अंसारुल शेख, मोईमूर शेख, शमीम अख्तर, मोजामेल शेख, सफीकुल इस्लाम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments