Homeपाकुड़एथलेटिक्स में चमके केकेएम कॉलेज के छात्र, लौटने पर हुई पुष्प वर्षा
Maqsood Alam
(News Head)

एथलेटिक्स में चमके केकेएम कॉलेज के छात्र, लौटने पर हुई पुष्प वर्षा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। केकेएम कॉलेज के छात्रों ने साहिबगंज कॉलेज में आयोजित एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के बालक बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर कई मेडल हासिल किया। मिली जानकारी के मुताबिक साफा बास्की ने 2 स्वर्ण पदक तथा 2 कांस्य पदक हासिल किया। वहीं लखन कुमार सिंह ने 1 स्वर्ण व 3 कांस्य पदक, सुरेश मुर्मू ने 2 कांस्य पदक, चांदमुनी चौड़े ने 1 रजत पदक, फूलकुमारी मड़ैया ने 5 रजत पदक तथा अनुराग गोस्वामी ने 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदक जीतकर केकेएम कॉलेज का नाम रोशन किया। इधर शानदार प्रदर्शन के बाद कॉलेज पहुंचे सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। मेडल के साथ पहुंचे खिलाड़ियों पर पुष्प वर्षा हुई। प्राचार्य डॉ. शिव प्रसाद लोहरा एवं अन्य शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ-साथ कालेज कर्मियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. शिव प्रसाद लोहरा ने कहा कि कॉलेज के लिए गर्व और खुशी की बात है। एथलेटिक्स में छात्रों का शानदार प्रदर्शन हम सबको गर्वित करता है। आने वाले समय में केकेएम कॉलेज के छात्र राज्य में ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी कॉलेज का नाम रोशन करेंगे। इसी शुभकामना के साथ सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments