Homeपाकुड़मंत्री आलमगीर आलम ने दी क्रिसमस और नए साल की बधाई
Maqsood Alam
(News Head)

मंत्री आलमगीर आलम ने दी क्रिसमस और नए साल की बधाई

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड वासियों को क्रिसमस और नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नया साल सभी के लिए मंगलमय हो। झारखंड के विकास में हम सभी का भागीदारी बने। राज्य को आगे ले जाने के लिए हम समर्पित हैं। नए साल में झारखंड के विकास में नई गति आएगी। नई ऊर्जा के साथ झारखंड आगे बढ़ेगा। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि चार साल झारखंड में जो विकास का काम हुआ है, वह सही मायने में ऐतिहासिक है। अगला एक साल का कार्यकाल भी जबरदस्त रहेगा। झारखंड को हर क्षेत्र में आगे लेकर जाएंगे। मंत्री ने कहा कि गठबंधन की सरकार योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आम जनता के द्वारा तक जा रही है। आगे भी हमारी कोशिश रहेगी कि अंतिम व्यक्ति तक हम सरकारी योजना का लाभ पहुंचा सके। आने वाला साल सभी के लिए खुशहाली लेकर आए। इसी उम्मीद के साथ सभी को क्रिसमस और नए साल की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments