Homeपाकुड़आलम ने दिखाई दरियादिली, गरीबों में बांटे कंबल
Maqsood Alam
(News Head)

आलम ने दिखाई दरियादिली, गरीबों में बांटे कंबल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। शहर के मध्यपाड़ा में संचालित शिक्षण संस्थान गैलेक्सी द ग्लोबल के संस्थापक मो. आलम अली ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। उन्होंने संस्थान की ओर से कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आए सैंकड़ों गरीबों के बीच बुधवार को कंबल वितरण किया। उन्होंने बताया कि मध्यपाड़ा, राजापाड़ा, छोटी अलीगंज, बड़ी अलीगंज, कूड़ापाड़ा सहित ग्रामीण क्षेत्र से ईशाकपुर, इलामी, सोनाजोड़ी एवं अन्य जगहों से आए सैंकड़ों गरीबों एवं असहाय जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवारों को झेलना पड़ रहा है। जिनके पास गर्म कपड़े का अभाव है। उन्हीं गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। ताकि उन्हें ठंड से थोड़ी राहत दिला सकूं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी कंबल वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गैलेक्सी द ग्लोबल शिक्षण संस्थान शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी जाना जाता हैं। लॉकडाउन के दौरान संस्थान ने न सिर्फ घर-घर जाकर भोजन उपलब्ध कराया था, बल्कि सुखा राशन भी पहुंचाया था।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments