अशांति फैलाई तो भुगतना होगा परिणाम, पत्थर-बालू का अवैध उत्खनन व परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई

मोटरसाइकिल व साईकिल से कोयला ढोने वालों को रोकेगी पुलिस

0
138

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुसमाफाटक चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट और चौकीदार के साथ हुई घटना के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपराधियों को चेताया है। उन्होंने एक भेंट में कहा कि पुलिस अपना काम शांतिपूर्वक कर रही है। अगर किसी ने भी अशांति फैलाने की कोशिश की तो बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी सावधान हो जाए, अन्यथा उसकी खैर नहीं। एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करेगी। अपराधी सावधान हो जाए, अन्यथा कठोर सजा भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध काम बर्दाश्त नहीं होगा। अवैध तरीके से पत्थर या बालू का उत्खनन या परिवहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में इस तरह के अवैध काम पर हर हाल में अंकुश लगेगा। कोयला के अवैध परिवहन पर भी पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि महेशपुर, रद्दीपुर, हिरणपुर, पाकुड़िया, मालपहाड़ी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में, कहीं से भी अवैध पत्थर उत्खनन, भंडारण या परिवहन की सूचना मिलने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। कोयला चोरी करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए साइकिल या मोटरसाइकिल से कोयला ढोने वालों को पुलिस रोकने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए काम कर रही है। आम जनता बेफिक्र होकर अपनी बातों को रखें। अगर कोई शिकायत मुझे पहुंचाना है, तो सीधे ऑफिस में मिल सकते हैं। मैं नियमित रूप से समय पर ऑफिस में मौजूद रहता हूं। मुझे अपनी बात रख सकते हैं।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here