22 तारिख को अयोध्या में राम लल्ला के आवागमन को लेकर कई थाना में शांति समिति कि बैठक आयोजित कि गई

सोशल मीडिया एवं भड़काऊ गाने पर रहेगी प्रशासन की पहली नजर: एसडीपीओ

0
48

प्रीतम सिंह यादव

विज्ञापन

add

पाकुड़: आगामी 22 तारीख को अयोध्या में श्री राम लल्ला के आगमन को लेकर जिले के कई थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई प्रकार के बिंदुओं पर चर्चा किया गया तथा निर्देश दिया गया कि कोई भी जुलूस या रैली बिना प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं निकाला जाए,वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने बताया कि भड़काऊ गाने कोई भी व्यक्ति द्वारा नहीं बजाया जायेगा.सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी प्रकार की भड़काव पोस्ट पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपसी सद्भावना से सभी अपने-अपने मंदिरों में आयोजन करें लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि आसपास रहने वाले दूसरे संप्रदाय के लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका ख्याल सभी रखें। बैठक नगर थाना परिसर, मुफ्फासिल थाना परिसर एवं मालपहाड़ी ओपी थाना परिसर में की गई। इस बैठक में थाना स्तरीय गणमान्य लोग सहित सभी संप्रदाय के लोग एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम के तहत सभी ने अपनी अपनी बातों को रखा तथा विभिन्न हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि लगभग सभी मंदिरों में कई प्रकार के कीर्तन भजन एवं साफ सफाई पूजा पाठ गाना बाजा के साथ राम लल्ला के आगमन को लेकर कार्यक्रम किया जाएगा। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here