Homeपाकुड़कड़ाके की ठंड पर भी जमीन पर बैठकर सेविकाओं की ली जाती...
Maqsood Alam
(News Head)

कड़ाके की ठंड पर भी जमीन पर बैठकर सेविकाओं की ली जाती है बैठक.

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़:मातृ वंदना योजना के तहत महिला बाल विकास के प्रखंड कार्यालय में सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था. कड़ाके की ठण्ड पर सभी सेविका सीडीपीओ कार्यालय के बरामदे में जमीन पर बैठ कर प्रशिक्षण ले रही थी,जबकि प्रखंड कार्यालय में सीडीपीओ कार्यालय के पास एक बड़ा सभागार होने के बावजूद प्रशिक्षण कार्यक्रम जमीन पर बैठकर दिया जा रहा था। इस मामले पर सीडीपीओ सरिता देवी से पूछा गया तो उन्होंने बताई कि जमीन पर बैठकर प्रशिक्षण देना हमारी मजबूरी है। सभागार तो है लेकिन वर्षो से बीडीओ साहब के हैंड में है,जो बंद रहती है.जिसके कारण हमें परेशानी होती है.जब भी कोई बैठक या प्रशिक्षण करने कि बात होती है,तो हमें जमीन पर ही करवाना पड़ता है।वही प्रशिक्षक डिंपल प्रियंका,सुबासनी हेंब्रम ने बताई कि इस योजना के तहत प्रथम गर्भवती को 5000 देने का प्रावधान है वहीं द्वितीय बच्ची की मां को 6000 देने का प्रावधान है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 सेविका पहुंची है जिसे यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मोबाइल के माध्यम से फॉर्म भरने सहित अन्य तकनीकी जानकारियां दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments