Homeपाकुड़मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न
Maqsood Alam
(News Head)

मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न

पाकुड़िया। प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया, प्लस- टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया, उच्च विद्यालय चौकिशाल पाकुड़िया में संथाली विषय की मैट्रिक परीक्षा शुक्रवार को आयोजित हुई।

जिनमें परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 199 में 199 परीक्षार्थी सभी उपस्थित रहें। जबकि प्लस- टू उच्च विद्यालय में 230 में 229 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं चौकिशाल उच्च विद्यालय में 49 में 49 परीक्षार्थी सभी उपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र में कन्या उच्च विद्यालय में कनीय अभियंता चंदन कुमार सिंह सह दंडाधिकारी थे। केंद्राधीक्षक आयसा रुखसार रही। प्लस- टू उच्च विद्यालय में सहायक अभियंता सह दंडाधिकारी रोहित कुमार गुप्ता एवं केंद्राधीक्षक प्रमिला टुडू रही। उच्च विद्यालय चौकीशाल में कनीय अभियंता सह दंडाधिकारी लालू रविदास एवं केंद्राधीक्षक राणा प्रसाद साहु थे। पुलिस अधिकारी पाकुड़िया के एएसआई परमहंस कुमार एवं पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण उड़नदस्ता दंडाधिकारी सह बीडीओ साईमन मरांडी करते रहे।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments