Homeलिट्टीपाड़ालगातार सड़क दुर्घटनाओं से भी सबक नहीं ले रहे वाहन चालक
Maqsood Alam
(News Head)

लगातार सड़क दुर्घटनाओं से भी सबक नहीं ले रहे वाहन चालक

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

सागर मंडल@समाचार चक्र

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र में वाहनों के रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रहा है। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जाने जा रही है। लिट्टीपाड़ा के अलग-अलग रास्तों में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। फिर भी वाहन चलाने वाले सबक नहीं ले रहे हैं। इधर शनिवार देर रात को भी दो-दो सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पहली घटना शनिवार देर शाम को सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धरमपुर सिमलोंग मुख्य सड़क पर धरमपुर बांगला के समीप हुई।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

अज्ञात मोटरसाइकिल के चपेट में आने से एक 45 वर्षीय मंगल हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिमलोंग ओपी के एएसआई अमरनाथ राम घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश बेसरा ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक थाना क्षेत्र के पटवारा गांव का निवासी था। जो अपने घर से बड़ा कुटलो बेटी का घर जा रहा था।

वहीं दूसरी घटना लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क पर रांगा पुल के समीप घटी। जहां एक बीड़ी पत्ता लदा ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments