Homeपाकुड़बाबा तिलका मांझी को नेताओं ने याद किया
Maqsood Alam
(News Head)

बाबा तिलका मांझी को नेताओं ने याद किया

नाज़िर हुसैन@समाचार चक्र

महेशपुर। बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर रविवार को गायबथान स्थित तिलकामांझी चौक पर स्थित तिलका मांझी की प्रतिमा पर सर्वप्रथम भाजपा नेता दुर्गा मरांडी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। इसके बाद सांसद विजय हांसदा सहित झामुमों नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान सांसद एवं भाजपा नेता ने मेले का भी जायजा लिया। मेला में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने रात भर मेले का आनंद उठाया। सांसद ने उपस्थित लोगों को बाबा तिलका मांझी के बताये गये रास्ते पर चलने को कहा। साथ ही सांसद ने तीन दिवसीय फुटबाल के फाइनल खेल का भी उद्घाटन फुटबॉल पर किक मारकर किया। फाइनल मुकाबला आरसी सेवेन स्टार बैजनाथपुर एवं जेटी पडेरकोला जमाई टीम के बीच खेला गया। जिसमे जेटी पाडेरकोला जमाई टीम ने आरसी सेवेन स्टार बैजनाथपुर टीम को पराजित कर विजय प्राप्त किया।भक्ति गीत के विजेता टीम को 35 हजार, उपविजेता टीम को 25 हजार एवं सेमी फाइनल में हारे हुए दोनों टीम को पांच-पांच हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

dronakids

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रीष्टमुनि हेम्ब्रम, महेशपुर झामुमों प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू, माइकेल मुर्मु, जेम्स सुशील हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments