Homeपाकुड़हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आज निकलेगी न्याय यात्रा
Maqsood Alam
(News Head)

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आज निकलेगी न्याय यात्रा

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

पाकुड़। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड और पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा न्याय यात्रा निकाला जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला कमेटी को न्याय यात्रा की जानकारी दी। केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला अध्यक्ष श्याम यादव से बैठक के दौरान न्याय यात्रा निकालने का निर्देश दिया इससे पहले श्री पांडे ने श्याम यादव से संगठन से संबंधित अहम जानकारियां ली।

जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा साजिश के तहत राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या की गई है। इसके खिलाफ गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों और पंचायत में पदयात्रा सह न्याय यात्रा निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जिला में संगठन से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी ली गई। बैठक में कई अहम निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंडवार पंचायत एवं नगर व वार्डों में न्याययात्रा करने का निर्णय लिया गया। अपने अपने प्रखंड में जिला कमिटी के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, वर्ग संगठन के पदाधिकारी सहित सभी मिलकर न्याययात्रा को सफल बनाएंगे। न्याययात्रा का मकसद हम-सब के नेता हेमंत सोरेन जी के साथ अन्याय के विरुद्ध जनता के बीच जाकर अपनी बातों को रखना है।न्याय यात्रा का संचालन प्रखंड अध्यक्ष और सचिव के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति के निदेशानुसार पाकुड़ जिले से संबंधित माननीय सांसद व माननीय विधायकगण को न्याय यात्रा सह पदयात्रा की जानकारी दी गई है। पार्टी संगठन पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करती है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेंब्रम, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, युवा जिला सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, दलित पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज किरण तुरी, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, अमित भगत, दीपू मुर्मू, मिथिलेश घोष, देवीलाल हांसदा, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोउद्दीन शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, जिला सदस्य कलम मुर्मू, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत, स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, सोशल मीडिया सदस्य अफताब आलम, जहूर आलम, यूसुफ खान, मुबारक हुसैन, अन्ना हेंब्रम, सुशीला हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments