Homeहिरणपुरपत्थर लदा ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
Maqsood Alam
(News Head)

पत्थर लदा ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

राधेश्याम@समाचार चक्र

हिरणपुर। हिरणपुर बाजार में शील दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार की रात पत्थर लदे ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरणपुर निवासी सजल रुज (48 वर्ष) गुरुवार रात मुख्य बाजार से घर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पत्थर लोड ट्रक संख्या बीआर 11 जीसी 3222 के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में घायल को इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद मृतक के घर मे मातम का माहौल है।

थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं वाहन व चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments