Homeहिरणपुरविधायक ने चेकडैम निर्माण का रखा आधारशिला
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक ने चेकडैम निर्माण का रखा आधारशिला

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

हिरणपुर। प्रखंड के दो स्थलों पर लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र के विधायक दिनेश मरांडी ने शनिवार को चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जल संसाधन विभाग पाकुड़ के द्वारा दराजमाथ नाला में 47.32 लाख की लागत से चेकडैम निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है।

वहीं रानीपुर निकट स्थित परगला नदी किनारे 62.95 लाख की लागत से चेकडैम निर्माण कार्य हो रहा है। विधायक ने फीता काटकर दोनों योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने संवेदकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। कृषकों के हित में चेकडैम का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष मरांडी, पप्पू अंसारी, जब्बार अंसारी, कालू साहा, नंदलाल यादव, पास्टर सोरेन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments