Homeपाकुड़मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष बने विकास गोंड, समद को प्रखंड का जिम्मा
Maqsood Alam
(News Head)

मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष बने विकास गोंड, समद को प्रखंड का जिम्मा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। लड्डू बाबू आम बागान में सोमवार को मुखिया संघ की बैठक में सर्वसम्मति से शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गोंड को जिलाध्यक्ष चुना गया। ईलामी पंचायत के मुखिया अब्दुस समद को पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। नव मनोनीत मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विकास गोंड एवं प्रखंड अध्यक्ष अब्दुस समद को माला पहनाकर बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष बने विकास गोंड ने मुखियाओं को संघ के हित में काम करने का भरोसा दिलाया। वहीं सच्चाई की राह पर चलते हुए भी झूठे आरोपों और शिकायतों के खिलाफ हमेशा साथ खड़े रहने का वचन दिया। जिलाध्यक्ष विकास गोंड ने कहा कि मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए ही संगठन का निर्माण होता है। आज मनीरामपुर मुखिया के साथ गलत हुआ है, कल आपके और हमारे साथ भी हो सकता है। इसलिए ऐसे मौकों पर हम सब एकजुटता का परिचय देंगे। उल्लेखनीय है कि अबुआ आवास को लेकर झूठे आरोपों से आहत मुखियाओं की ओर से सोमवार को लड्डू बाबू आम बागान में तीसरी बार बैठक बुलाई गई थी। जिसमें दर्जनों मुखिया और मुखिया प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments