Homeपाकुड़मुखिया संघ की बैठक आयोजित, अबुआ आवास को लेकर गलत शिकायतों का...
Maqsood Alam
(News Head)

मुखिया संघ की बैठक आयोजित, अबुआ आवास को लेकर गलत शिकायतों का विरोध

झूठी शिकायतों के पीछे बिचौलियों का हाथ, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। शहर के लडडू बाबू आम बागान में सोमवार को मुखिया संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सदर प्रखंड के अलावा अन्य प्रखंडों से भी मुखियाओं ने हिस्सा लिया। बैठक में अबुआ आवास को लेकर गलत और झूठी शिकायतों का विरोध किया गया। आरोप या शिकायतों के पीछे बिचौलियों के हाथ होने की आशंका जताई। प्रशासन से बिचौलियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गोंड ने कहा कि सारे मुखिया अबुआ आवास को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। इसके बावजूद आरोप और शिकायतों का सिलसिला जारी है। उन्होंने आशंका जताया कि इसके पीछे कुछ स्वार्थी और बिचौलियों किस्म के लोगों का हाथ है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि आवास को लेकर या किसी भी तरह की शिकायतें आने पर निष्पक्ष जांच कराने के बाद ही कार्रवाई करें।बिचौलियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। मुखिया विकास गोंड ने कहा कि हाल ही में मनीरामपुर पंचायत के मुखिया मजिबूर रहमान के खिलाफ झूठी शिकायतें की गई थी। जिसका मुखिया संघ ने विरोध किया। प्रशासन ने अंततः सच्चाई का पता लगाया। इसके लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। बैठक में सभी मुखियाओं ने अपनी अपनी बातों को रखा। वहीं संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए हर मोड़ पर एक साथ खड़े होने का संकल्प भी लिया। इस दौरान अबुआ आवास में पारदर्शिता के साथ काम करने का भी संकल्प लिया। प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने का भी संकल्प लिया गया। मौके पर मुखिया अब्दुल समद, मजिबूर रहमान, सुसन्ना मरांडी, बड़की हेंब्रम, पुर्णेंदु सरकार, बादल शेख, मुखिया प्रतिनिधि मुख्तार शेख, मरफुल शेख, सलीम शेख, अजमल शेख, आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments