Homeअमड़ापाड़ाविवाहिता रुख्शाना ने कूएं में छलांग लगाकर की आत्महत्या
Maqsood Alam
(News Head)

विवाहिता रुख्शाना ने कूएं में छलांग लगाकर की आत्महत्या

पारिवारिक विवाद बनी आत्महत्या की वजह

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। एक विवाहिता ने गहरे कूप में छलांग लगा डूब कर आत्महत्या कर लिया है।घटना सीमावर्ती थाना क्षेत्र महेशपुर के हरीशपुर गाँव के मुस्लिम टोला की है। महिला की पहचान आलम अंसारी की दूसरी पत्नी 30 वर्षीया रुख्शाना बीबी के रूप में हुई है। घटना सोमवार की शाम करीब पाँच बजे घटित हुई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की भीड़ कूएँ के पास इकट्ठी हो गई। मगर पचास वर्ष पुराने चालीस फूट गहरे इस कूप में तत्क्षण उतरने की जहमत कोई नहीं उठा पाया। सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव निकालने का प्रयास ग्रामीणों के सहयोग से करने लगी। घटनोपरांत लंबी मशक्कत के बाद कूप से पानी निकालकर बांस की लंबी सीढ़ियों के सहारे मध्य रात्रि शव को बाहर निकाला गया। जानकारी मिली कि मृतका रुख्शाना का आलम के साथ यह दूसरी शादी थी और आलम का भी रुख्शाना के साथ यह दूसरा ब्याह था। आलम और रुख्शाना दोनों को पहले पति और पत्नी से बच्चे हैं। रुख्शाना पिछले दो साल से चार बच्चों के पिता आलम के साथ हरिशपुर में रह रही थी। घटना के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। रुख्शाना के यूं आत्महत्या कर लेने से समाज में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं खुले आम हो रही हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments