Homeपाकुड़एनडीए उम्मीदवार के लिए स्टार प्रचारक के रूप में काम करेंगे रंजीत...
Maqsood Alam
(News Head)

एनडीए उम्मीदवार के लिए स्टार प्रचारक के रूप में काम करेंगे रंजीत सिंह

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के लिए पार्टी की ओर से प्रचार प्रसार करेंगे। उन्हें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने एनडीए गठबंधन के लिए स्टार प्रचारक के रूप में चुना है। इसकी जानकारी स्वयं जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए का हिस्सा है। आगामी लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मुझे स्टार प्रचारक के लिए चयनित किया है। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि इसकी सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड को दी गई है। आयोग से स्टार प्रचारक के लिए पास निर्गत करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार कर जीत सुनिश्चित करने का काम करेंगे।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments