मंत्री के प्रति लगाव से दाऊद की कांग्रेस में हुई वापसी, जिलाध्यक्ष का जताया आभार

0
33

प्रभात मंत्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। मंत्री आलमगीर आलम के प्रति खास लगाव की वजह से ही कांग्रेस में दाऊद मरांडी की वापसी हुई। यह बातें दाऊद मरांडी ने स्वयं ही कहा है। उन्होंने माना कि कांग्रेस में पुनः वापस लौटने के पीछे मंत्री आलमगीर आलम के प्रति खास लगाव और प्रेम ही वजह है। कांग्रेस में लौट आना उन्होंने सुखद अहसास बताया है। उन्होंने पार्टी में शामिल करने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार का भी आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस जिला महासचिव सह लिट्टीपाड़ा प्रभारी के पद पर आसीन दाऊद मरांडी बुधवार को कांग्रेस भवन में खास बातचीत के दौरान अपनी बात रख रहे थे। यहां बता दें कि दाऊद मरांडी आदिवासी समाज का एक जाना-माना चेहरा है। कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से जुड़े दाऊद मरांडी हाल ही में एआइएमआइएम पार्टी में चले गए थे। उन्होंने पार्टी में ना सिर्फ चले गए, बल्कि राजमहल लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन भी दाखिल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस भवन में खास बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेरा परिवार है। मैं थोड़ी देर के लिए परिवार से भले दूर रहा, लेकिन परिवार में वापस लौटकर मुझे सुकून महसूस हो रहा है। मैं कांग्रेस पार्टी में सिपाही बनकर खड़ा रहा और आगे भी रहूंगा। मंत्री आलमगीर आलम के प्रति मेरा शुरू से ही खास लगाव रहा है। मैं मंत्री जी को आदर्श मानता हूं। मंत्री जी के प्रति मेरा प्रेम ने ही मुझे कांग्रेस परिवार में वापस खींच लाया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस परिवार से बाहर जरुर था, लेकिन जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार जी से मेरी लगातार बातचीत होती थी। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार जी ने मुझे कांग्रेस में वापस लाया, मैं इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here