Homeपाकुड़दो आदिवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

दो आदिवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस रिलीज जारी कर दी गई जानकारी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

lalan jha@samachar chakra

अमड़ापाड़ा। आदिवासी समुदाय की दो युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध वाले प्रकरण में चार दिनों बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी गई कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ा तालडीह गांव निवासी रावण मूर्मू उर्फ रावण सोरेन तथा पतरस मूर्मू नामक प्राथमिक व अप्राथमिक अभियुक्त को दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया गया है। घटना में संलिप्त अन्य फरार चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अभियुक्तों के पास से प्रयोग में लाए जा रहे मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

क्या है मामला

छह जून गत गुरुवार की रात एक नाबालिग सहित दो युवतियों के साथ बाघापाड़ा गांव स्थित जंगल में करीब आधे दर्जन लड़कों ने बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म किया था। जब लड़कियां वापस घर नहीं लौटीं तब गत 7 जून को उसके भाई ने थाने को सूचना दी। भारतीय दंड विधान की धारा 342/376डी /120 बी/379/ 34 एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या : 24/24 के तहत पुलिस ने एक नामजद आरोपी व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार रेड कर रही थी। अंततः चार दिनों बाद दो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

छापेमारी टीम में शामिल सदस्य

एसआई मृत्युंजय कुमार सिंह, एसआई अजय महतो, एसआई श्रीचाँद किस्कू ,एसआई अरविंद मंडल , एसआई दिलीप कुमार बासकी सहित एएसआई आशीष राम, एएसआई प्रदीप कुमार, हवलदार संजय यादव , आरक्षी कुमार गौरव, अखिलेश राम, ईश्वर मरांडी तथा मनोज कुमार घोष शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments