Homeहिरणपुरमंदिर में चोरी मामले में दो गिरफ्तार,आभुषण भी बरामद
Maqsood Alam
(News Head)

मंदिर में चोरी मामले में दो गिरफ्तार,आभुषण भी बरामद

राधेश्याम रविदास

हिरणपुर। गत गुरुवार देर रात हिरणपुर के लक्ष्मी मंदिर में हजारों के जेवरात की चोरी मामले पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में उद्भेदन कर लिया है। इसको लेकर पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद ने हिरणपुर थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि बीते गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा लक्ष्मी मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर हजारों के आभूषण की चोरी कर ली गई थी। इसको लेकर एसपी पाकुड़ के निर्देश पर एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई। गठित टीम में हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार, एसआई अंशु कुमार उपाध्याय, गोपाल कुमार महतो, एएसआई शुभजीत कुमार, शिवानंद प्रसाद आदि शामिल थे। टीम के द्वारा मामले में तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सुरागों के माध्यम से महज चंद घंटो में चोरी की घटना में संलिप्त हिरणपुर के सुंदरपुर निवासी जय दे एवं चंदन स्वर्णकार को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी किए हुए आभूषणों को जब्त किया। वहीं उनके निशानदेही पर एक हीरो स्प्लेंडर बाइक एवं एक अन्य मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। आरोपी जय दे पूर्व के कांडों में भी जेल जा चुका है। उक्त दोनों अभियुक्त को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments