Homeपाकुड़पारंपरिक तरीके से निकाली गई रथयात्रा, जय जगन्नाथ के नारों से गूंजा...
Maqsood Alam
(News Head)

पारंपरिक तरीके से निकाली गई रथयात्रा, जय जगन्नाथ के नारों से गूंजा शहर

हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिला मुख्यालय में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पारंपरिक तरीके से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धाल शामिल हुए। पारंपरिक रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा का विग्रह रथ पर रखा था। यह रथयात्रा राजापाड़ा स्थित नित्य काली मंदिर से राजापाड़ा हाट होते हुए भगतपाड़ा तक निकाली गई। पुनः रथयात्रा वापस नित्य काली मंदिर पहुंची। ऐतिहासिक रथयात्रा को लेकर मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ मदन मोहन मंदिर से निकलकर मौसी बाड़ी पहुंचते हैं। आठ दिनों तक वे अपनी मौसी के घर रंगमहल में विश्राम करते हैं। इधर रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने श्रद्धआलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पूरे रास्ते में जय जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु रथ खींच रहे थे। वहीं रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इधर रथमेला मैदान में हर साल की तरह इस बार भी मेला का आयोजन हुआ है। यह मेला करीब एक महीने तक चलता रहेगा। वहीं जानकारी के मुताबिक पाकुड़ में रथयात्रा की परंपरा 326 साल पुरानी है। साल 1697 में राजा पृथ्वी चंद्र शाही ने इसकी शुरुआत की थी। उस समय रथ नीम की लकड़ी से बनाई जाती थी। वहीं वर्ष 1929 में रानी ज्योतिर्मयी देवी ने पीतल के रथ पर भगवान जगन्नाथ को विराजमान किया।

पुलिस की दिखी सतर्कता

आयोजित रथयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क थी। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों के अलावा रथ मेला में दिनभर पुलिस का पहरा था। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, एसडीपीओ डीएन आजाद सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की तत्परता रथयात्रा के सफल आयोजन का मुख्य कारण रहा। पुलिस की टीम शहर में लगातार गश्त करती रही। वहीं रथयात्रा के वक्त चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारी व जवान तैनात थे। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार पुलिस पदाधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे थे। नगर थाना में काफी संख्या में जवानों को रिजर्व रखा गया था। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की ओर से शहर वासियों के लिए शांतिपूर्ण माहौल में रथयात्रा के आयोजन में सहयोग करने की अपील की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक की ओर से अपील किया जा रहा था कि शांति व्यवस्था बनाएं रखें। पुलिस की नजर अराजक तत्वों पर भी है। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। शहरवासियों ने भी शांति बनाए रखा।

भव्य मेला का आयोजन, उमड़ी भीड़

पाकुड़ का ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को देखने की लोगों में बेसब्री से इंतजार रहता है। जुलाई महीने में आयोजित हुई रथ यात्रा को लेकर पाकुड़ शहर के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांव के लोग रथयात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में पहुंच अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर पाकुड़ में एक माह का नगर थाना के समीप मेले का आयोजन होता है। रविवार से शुरू होने वाली रथ यात्रा के साथ-साथ मेले के शुरुआत भी हुई। मेला परिसर में खिलौना, खेलकूद की सामग्री, बर्तन की दुकाने और मिठाई नाश्ते की दुकानें सजी है। तारामाछी, इलेक्ट्रिक झूला, बूगी बूगी के अलावा कई तरह के बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला को सजाया गया है। इधर पुलिस प्रशासन भी मेले का सफल संचालन के लिए विधि व्यवस्था को लेकर चौकस है।

चेन स्नेचर पर सिविल में तैनात महिला पुलिस की नजर

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। इनमें कुछ सिविल में भी रहेंगी। जिनकी नजर चेन स्नेचर पर होगी। पिछले साल चेन स्नेचर के मामले सामने आने पर महिला पुलिस को सिविल में तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments