Homeपाकुड़सत्य सनातन संस्था ने पवित्र श्रावण मास को देखते हुए निशुल्क: सेवा...
Maqsood Alam
(News Head)

सत्य सनातन संस्था ने पवित्र श्रावण मास को देखते हुए निशुल्क: सेवा शिविर लगाकर जिले के विभिन्न मंदिरों में किया सेवा कार्य।

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी प्रत्येक सोमवारी को सत्य सनातन संस्था जिले के विभिन्न मंदिरों में नि:शुल्क सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों, श्रद्धालुओ के बीच बेलपत्र, गंगा जल, कच्चा दूध, पुष्प , इत्यादि का वितरण करने का कार्य कर रही है। सोमवार को पहला सोमवारी में संस्था के रंजित कुमार चौबे के नेतृत्व में कई सनातनियों ने हिस्सा लेते हुए सक्रिय रूप से योगदान किया। वहीं संस्था के कार्यकारणी अध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि संस्था विगत छः वर्षो से निरंतर सेवा भाव से इस तरह का कार्य कर रही है।इसी निमित इस वर्ष भी जिले , शिव मंदिर,बिजली कॉलोनी में संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत , भगतपाड़ा शिव मंदिर में,सत्यम भगत, रवि भगत,,बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर कुड़ापाड़ा में अरविंद साहा , मिन्टू गिरी, संस्था के उपाध्यक्ष गौतम कुमार ,मुख्य सड़क स्थित दूधनाथ मंदिर में पुरोहित रोहित दास , राकेश सिंह, प्रिंस भगत,रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सानू रजक, अमित साहा के नेत्वरित में नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही उक्त संस्था के अध्यक्ष रंजित कुमार चौबे, कार्यकारणी अध्यक्ष सागर चौधरी , जिला अध्यक्ष – राहुल सिंह एवम अन्य ने बारी बारी से सभी शिविर का निरक्षण करते हुए सभी कमी को पूरा करने का कार्य किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments