Homeपाकुड़तारानगर, नवादा व इलामी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सामान्य हो रहा...
Maqsood Alam
(News Head)

तारानगर, नवादा व इलामी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सामान्य हो रहा जनजीवन

प्रशासन व बुद्धिजीवियों के प्रयास से मिट रही दूरियां, लौट रहा आपसी भाईचारा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तारानगर, इलामी एवं नवादा गांव में 18 जुलाई की सांप्रदायिक हिंसा की घटना के बाद तनाव खत्म हो चुका है। दोनों समुदायों में दूरियां मिटती नजर आ रही है। आपसी भाईचारा और सौहार्द की तस्वीरें भी देखने को मिल रहा है। बंद दुकानों के शटर खुलने लगे हैं। हाट बाजार में भी सबकुछ सामान्य हो गया है। दोनों समुदायों के लोग हटिया पहुंच रहे हैं। कोई व्यवसायिक के रूप में तो ग्राहक के रूप अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। किसी भी तरह की हिचक नहीं दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर सबकुछ सामान्य हो चुका है। हालांकि पुलिस अभी भी गांवों में कैंप कर रही है। तारानगर उल्लुपाड़ा की बात करें तो कुछ परिवारों के अभी भी घर नहीं लौटने की बातें सामने आ रही है। जो घटना के बाद से डर से बाहर रह रहे हैं। वहीं स्थानीय मनोरंजन सरकार ने बताया कि बारह पंद्रह परिवार अभी भी घर नहीं लौटे हैं। उन्हें सबकुछ सामान्य होने और किसी तरह की डर की कोई बातें नहीं होने का भरोसा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। मुखिया प्रतिनिधि अजमल शेख ने कहा कि उन परिवारों को विश्वास में लेने का प्रयास जरूर चल रहा है। शहरकोल पंचायत भवन में शांति बहाली के लिए बैठक भी हुई थी। जिसमें दोनों समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद शांति समिति का गठन भी किया गया है। अब माहौल पूरी तरह सामान्य हो गया है। तीनों पंचायत के बुद्धिजीवी और प्रशासन के सामुहिक प्रयास से मामला शांत हो गया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

क्या है मामला

दरअसल 17 जुलाई को एक हिंदू परिवार की युवती की तस्वीर से छेड़छाड़ कर एक विशेष समुदाय के लड़के के द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। जिसके बाद लड़के और उसकी मां के साथ मारपीट किया गया था। अगले ही दिन इस मामले ने सांप्रदायिक रुप ले लिया। दो समुदाय में झड़प हो गई। तोड़फोड़ और पत्थरबाजी व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस पर भी हमला किया गया और पुलिस के वाहनों को तोड़फोड़ किया गया। इस मामले में दोनों समुदाय के चालीस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुआ। इनमें से ग्यारह लोगों को जेल भेजा गया। प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर रखा है। पुलिस तारानगर उल्लुपाड़ा, नवादा आमिनघाट और इलामी हिंदू टोला में कैंप कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments