Homeपाकुड़टीबी मुक्त अभियान में पाकुड़ को दूसरा स्थान, स्वास्थ्य मंत्री ने किया...
Maqsood Alam
(News Head)

टीबी मुक्त अभियान में पाकुड़ को दूसरा स्थान, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान में शामिल टीम को सम्मानित किया है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एहतेशाम को स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने राज्य स्तरीय समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री ने पुरस्कार भी प्रदान किया। इस संबंध में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एहतेशाम ने बताया कि साल 2019 की तुलना में 2023 में टीबी के मरीजों में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान में बेहतर कार्य करने वाले जिलों में पाकुड़ जिला को दूसरा स्थान मिला है। संभावित मरीजों की जांच, डायग्नोसिस, नोटिफिकेशन एवं सक्सेस ट्रीटमेंट में राज्य में दूसरा स्थान मिला है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत साल 2022 से अब तक कुल 3340 मरीजों को विभिन्न संस्थानों ने गोद लिया और मरीजों को पोषण किट्स दिया गया। इसमें भी पाकुड़ जिला दूसरे स्थान पर रहा। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एहतेशाम ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत के लिए साल 2023-24 में राष्ट्रीय स्तर से दिए गए मापदंड के मुताबिक सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत को चिंहित किया गया था। मापदंड के मुताबिक काम करते हुए दादपुर पंचायत को विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकतर पंचायतों को टीबी मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इन उपलब्धियों में सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य का भी अहम योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments