Homeपाकुड़नेता देखकर वोट करें, जो हमेशा आपके सुख-दुख में साथ दें- अजहर...
Maqsood Alam
(News Head)

नेता देखकर वोट करें, जो हमेशा आपके सुख-दुख में साथ दें- अजहर इस्लाम

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में तैयारी में जुटे अजहर इस्लाम ने शुक्रवार को लखनपुर गांव में जनसभा को संबोधित किया। अजहर इस्लाम के साथ उनके भाई मजहर इस्लाम भी मौजूद थे। आयोजित जनसभा में अजहर इस्लाम ने वर्तमान जनप्रतिनिधि और कांग्रेस पार्टी का नाम लेकर जबरदस्त हमला बोला। अजहर इस्लाम ने कहा कि मैं आप ही का बेटा या भाई हूं। लखनपुर गांव के बहुत सारे हमारे भाई है, जो मेरे बिजनेस या अन्य कामकाज से जुड़े हुए हैं। इसलिए मैं समझता हूं कि मुझे अपना ज्यादा परिचय देने की जरूरत नहीं है। आप सब बखूबी मेरे बारे में जानते होंगे। मैं पहले भी लखनपुर गांव आ चुका हूं। अजहर इस्लाम ने कहा कि कोरोना काल में जब लोग घरों से निकल नहीं पा रहे थे, गरीब परिवारों के चूल्हे नहीं जल रहे थे। कठिन परिस्थिति में दिन बीत रहा था।

उस समय लखनपुर गांव के बुद्धिजीवी लोगों के साथ मिलकर एक सूची बनाया। जिसमें जरूरतमंदों को शामिल किया गया और सैंकड़ों लोगों को हमने मदद पहुंचाया। मैं आप लोगों को हिसाब देने नहीं आया हूं। मैं कहना चाहता हूं कि कोरोना काल के बुरे वक्त में भी कोई नेता आपका हाल जानने नहीं आया। अजहर इस्लाम ने कहा कि पिछले चुनाव में मैं खुद आप लोगों के बीच जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगा। आप लोगों का बहुत प्यार और समर्थन मिला। लेकिन पांच साल बीत गए, क्या हमारे नेता इस गांव में आए। आखिर नेता का मतलब क्या होता है। नेता का मतलब होता है कि कभी तूफान आए बढ़ आए, तो नेता की जिम्मेदारी बनती है कि आपकी खबर रखें। नेता को जिम्मेवारी होना चाहिए कि कहीं मेरे क्षेत्र के किसी गरीब परिवार के घर का छत तो नहीं उड़ गया। किसी को कोई परेशानी तो नहीं है। लेकिन नेताओं को अपने नेता होने का मतलब बिल्कुल भी पता नहीं है। इसलिए वोट के बाद सीधे गायब हो जाते हैं। अजहर इस्लाम ने कहा कि क्या कांग्रेस के लिए वोट करना ही हमारा काम रह गया है। आपका हमारा जन्म क्या कांग्रेस को वोट देने के लिए हुआ है। अजहर इस्लाम ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप नेता देखकर वोट करें, जो हमेशा आपका साथ दे। आपके लिए मेरा घर का दरवाजा 24 घंटा खुला रहेगा। किसी भी समय आपको जरूरत पड़े, आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

dronakids

आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मजहर इस्लाम ने कहा कि सरकार कोई भी योजना का लाभ देती है, तो वह आप पर एहसान नहीं कर रही है। आपको जानकारी होना चाहिए कि आप ही का टैक्स का पैसा सरकार आपको दे रही है। आवास योजना हो या फिर पेंशन या कोई भी योजना, आपके टैक्स के पैसे से देता है। कोई भी सरकार आपको कोई एहसान नहीं करती है। इसलिए नेता ऐसा चुनिए जो आपको धोखे में ना रखें, आपके सुख-दुख के साथी बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments