Homeपाकुड़नया इंकलाब लेकर आए हैं युवा अजहर, जीत कर आए तो दिखाएंगे...
Maqsood Alam
(News Head)

नया इंकलाब लेकर आए हैं युवा अजहर, जीत कर आए तो दिखाएंगे विकास क्या होता है- सुदेश महतो

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आजसू पार्टी की ओर से रविवार को हरिणडंगा हाई स्कूल मैदान में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। युवा समाजसेवी अजहर इस्लाम ने हजारों समर्थकों के साथ आजसू का दामन थामा। अजहर इस्लाम के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया तथा मुखिया प्रतिनिधि एवं दर्जनों वार्ड सदस्य पार्टी में शामिल हुए। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने अजहर इस्लाम एवं तमाम लोगों का पार्टी में स्वागत किया। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि अजहर इस्लाम जैसे युवा आपसे कुछ लेने नहीं, बल्कि देने का संकल्प लेकर आए हैं। मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं कि आज घर-घर में अजहर जैसे नए क्रांतिकारी तैयार हो रहे हैं। यह आने वाले दिनों में परिवर्तन का संकेत है। अजहर इस्लाम जैसे युवा की तरह आप सभी युवाओं को नया इंकलाब लिखना होगा। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए वर्तमान राज्य सरकार और पूर्व मंत्री एवं पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार योजनाओं के नाम पर आम जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और ऐसे समय में मईयां सम्मान योजना लाकर आखिर राज्य सरकार क्या दिखाना चाह रही है। मैं सरकार के इस योजना की जानकारी के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी का मेनिफेस्टो निकाल कर देखा। लेकिन कहीं भी मेनिफेस्टो में मईयां सम्मान योजना का जिक्र नहीं मिला। मैंने अपने साथी से योजना के बारे में चर्चा के दौरान कहा कि कहीं यह योजना साल में 72,000 रुपए देने का वादा तो नहीं है। जिसमें मां बहनों को चूल्हा खर्च देने की बात कही गई थी। मेरे साथी ने कहा कि यह चूल्हा खर्च नहीं, बल्कि यह चुनाव खर्च है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि मईयां योजना को लेकर मां बहने अपना कामकाज छोड़कर कागज लेकर दौड़ रही है। इसमें इतना समय बर्बाद हो रहा है कि वह घर में बैठकर आराम से तीन-चार सौ रुपए सम्मान के साथ काम लेती।

इस तरह सरकार मां बहनों का रोजगार छीनने का भी काम कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपको रोजगार की उतना ही चिंता है, तो महीने में बीस दिन काम की गारंटी दे देते। लेकिन ना तो सरकार को और ना ही यहां के विधायक एवं पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मनरेगा जैसे योजना की सटीक जानकारी है। सुदेश महतो ने पूर्व मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे नेता आम जनता को गुमराह कर चलने का काम कर रहे हैं। पहले तो लोगों को लगा कि अगर गठबंधन की सरकार बनी तो आलमगीर साहब क्षेत्र का विकास करेंगे। फिर लगा कि सरकार में मंत्री बनेंगे, तभी विकास होगा। इस तरह आम जनता ने आलमगीर साहब को लगातार मौका दिया। फिर भी विकास के नाम पर लोगों को सिर्फ छलने का काम किया गया। सुदेश महतो ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके नौकर के पास 35 करोड रुपए मिलते हैं, उनसे विकास की क्या उम्मीद करेंगे। सुदेश महतो ने कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है। लोग जागरुक हो चुके हैं और पाकुड़ में परिवर्तन देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अजहर जैसा युवा नेता ही आपके क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। अजहर ने आपसे कुछ मांगने नहीं, बल्कि आपको देने की बात करने आए हैं। आप नया इंकलाब लाइए और घर-घर जाकर लोगों को समझाइए। आप दिन रात मेहनत कीजिए, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और झारखंड एवं पाकुड़ के विकास का सपना पूरा होगा। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि हम जीतकर आते हैं तो इस सरकार को उखाड़ कर मजबूत सरकार बनाएंगे और विकास क्या होती है, वह करके दिखाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments