Homeपाकुड़अभियान चलाकर वाहनों से वसूले गए 36,900 रुपए
Maqsood Alam
(News Head)

अभियान चलाकर वाहनों से वसूले गए 36,900 रुपए

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल के निर्देश पर बुधवार की देर रात जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोड, बॉडी अल्टरेशन (अतिरिक्त रूप से जोड़े गए डाला एवं एंगल) आदि की जांच की गई। कुल ढाई दर्जन वाहनों का जांच किया गया। जिसमें 6 हाईवे व ट्रैक्टर को अवैध परिवहन करते पाया गया। अवैध परिवहन करने को लेकर कुल 36,900 रुपए की वसूली की गई। वहीं वाहन जांच अभियान की जानकारी मिलते ही वाहन चालकों एवं मालिकों में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने जिला के अन्य सभी वाहन चालकों से अपील किया है कि इस तरह अवैध परिवहन ना करें। अन्यथा दंड की राशि वसूलने के साथ वाहन एवं वाहन मालिक के खिलाफ विधि संगत कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments