Homeपाकुड़आजसू में शामिल हुए दुर्गा सेना के दर्जनों कार्यकर्ता
Maqsood Alam
(News Head)

आजसू में शामिल हुए दुर्गा सेना के दर्जनों कार्यकर्ता

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आजसू नेता और युवा समाजसेवी अजहर इस्लाम के जानकीनगर स्थित आवासीय कार्यालय में मंगलवार को दर्जनों युवा पार्टी में शामिल हुए। अजहर इस्लाम ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। आजसू में शामिल होने वाले ये युवा दुर्गा सेना के कार्यकर्ता बताए गए। अजहर इस्लाम ने कहा कि इन युवाओं का आजसू पार्टी में शामिल होना परिवर्तन का ही एक संकेत है। आजसू पार्टी में लोगों का रुझान बढ़ रहा है। आने वाला विधानसभा चुनाव दिलचस्प होगा और इसमें परिवर्तन चाहने वालों की जीत होगी। मैं पाकुड़ विधानसभा की तमाम जनता से अपील करता हूं कि इस बार विकास के मुद्दे पर वोट करें। पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को बेहतर बनाने के लिए वोट करें। आप मुझे समर्थन दें, मैं आपके लिए चौबीसों घंटा काम करुंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments