Homeहिरणपुरसरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक ने किया परिसंपत्ति का वितरण
Maqsood Alam
(News Head)

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक ने किया परिसंपत्ति का वितरण

समाचार चक्र संवाददाता

हिरणपुर। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन शुक्रवार को बाबूपुर में आयोजित हुई। जिसमें लाभुकों के बीच लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी के द्वारा लाखों की परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। शिविर में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। विधायक के आगमन पर आदिवासी महिलाओं ने परम्परागत रूप से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सहित जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रमुख रानी सोरेन, बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने शिविर में सखी मंडल की दीदियों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य के हेमंत सोरेन की सरकार आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओ को धरातल में लाई है। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 49 वर्ष तक के सभी महिलाओं को सालाना 12 हजार की राशि मिलेगी। राज्य में करीब 50 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। महिलाओं के बैंक खाते में राशि पहुंच चुका है। वहीं अबूआ आवास योजना से बेघर परिवार अपने घर को बनाने लगा है। इसके अलावा भी गरीबों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल में लाई है। जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। इस शिविर के माध्यम से आप लाभ ले सकते है। इस मौके पर उप प्रमुख अब्दुल गनी, सूचना विभाग के मतीउर रहमान, पशु चिकित्सक कल्पना देवी, बीटीएम मो. जुनैद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments