Homeपाकुड़लोकल बॉय अजहर इस्लाम की नैया पार लगाएगी जनसंपर्क अभियान और सोशल...
Maqsood Alam
(News Head)

लोकल बॉय अजहर इस्लाम की नैया पार लगाएगी जनसंपर्क अभियान और सोशल मीडिया

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

अबुल काशिम@समाचार चक्र
पाकुड़। झारखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हालांकि ऐलान अभी बाकी है और कम-से-कम तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। इस बीच पाकुड़ विधानसभा की सीट धीरे-धीरे दिलचस्प बनता जा रहा है। विशेषकर तब से, जब से लोकल बॉय अजहर इस्लाम की राजनीति में एंट्री हुई है। लोगों के बीच युवा समाजसेवी की छवि बनाने में कामयाब अजहर इस्लाम पिछले कुछ महीनों से लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सुदेश महतो के सामने आजसू पार्टी का दामन थामा है। आजसू में शामिल होने के बाद और ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। शहर के हरिणडंगा हाई स्कूल मैदान में विशाल जनसभा में मौजूद हजारों लोग अजहर इस्लाम के आजसू पार्टी में शामिल होने का गवाह बने थे। भीड़ को सुदेश महतो ने अपने भाषण में जिस तरह से आकर्षित किया था, उस माहौल को बनाए रखने में अजहर इस्लाम भी पीछे नहीं थे। इसके बाद अजहर इस्लाम का जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। एक दिन में दो-तीन सभाएं कर रहे हैं। अजहर की सभाओं में भीड़ भी उमड़ रही है। यह अलग बात है कि भीड़ वोट में तब्दील हो पाएगा या नहीं। यह आने वाले दिनों में परिणाम के बाद ही तय हो पाएगा। लेकिन अभी तक का जो सफर रहा है और जो दिख रहा है, भीड़ को नजर अंदाज नहीं कर सकते। इसी भीड़ को सोशल मीडिया का जो सपोर्ट मिल रहा है, उसे भी नजरों से दूर नहीं कर सकते। अजहर इस्लाम के जनसंपर्क या कोई भी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर बेहतरीन तरीके से दिखाने का भी प्रयास किया जा रहा है। अब तक जो चीजें सामने दिखाई दे रहा है, उससे तो लग रहा है कि कहीं ना कहीं जनसंपर्क अभियान और सोशल मीडिया अजहर इस्लाम का हथियार बन चुका है। यूं कहें कि लगातार जनसंपर्क अभियान और सोशल मीडिया ही अजहर इस्लाम की राजनीतिक नैया को पार लगाएगी। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अजहर इस्लाम ने जनसंपर्क और सोशल मीडिया को ही हथियार बना लिया है। अजहर इस्लाम का फेसबुक पेज और कई व्हाट्सएप ग्रुप दिन-रात व्यस्त रहता है। जिसमें जुड़े अजहर के कार्यकर्ता और समर्थक प्रचार-प्रसार में लगे रहते हैं। अजहर खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं। लोगों में यह नया चेहरा चर्चा में बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments