Homeपाकुड़गणेश महोत्सव की भव्य तैयारी में जुटी है रेलवे मैदान पूजा समिति
Maqsood Alam
(News Head)

गणेश महोत्सव की भव्य तैयारी में जुटी है रेलवे मैदान पूजा समिति

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। इस साल सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान ने अपने 26 वें वर्षगांठ पर भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दिया है। रेलवे मैदान में आकर्षक पंडाल निर्माण और गणेश जी की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में पूजा के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि हर साल भव्य पंडाल, आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा संपन्न कराया जाता रहा है। इस बार 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर समिति की ओर से अलग करने की तैयारी की जा रही है। वहीं समिति के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष रेलवे मैदान में गणपति महोत्सव का आयोजन 7 सितंबर से 10 सितंबर तक किया जाएगा। गणेश महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ता तैयारी में जूटे हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

ये होंगे कार्यक्रम

पूजा के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि गणेश पूजा के 26 वर्ष होने के उपलक्ष्य पर इस वर्ष विघ्नहर्ता भगवान बाबा गणपति की भव्य प्रतिमा रेलवे मैदान, पाकुड़ में स्थापित की जाएगी। इस चार दिवसीय आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में 7 सितंबर को गणपति प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पुष्पांजलि, संध्या 7:30 बजे आरती तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जमालपुर के व्यास विजय चौधरी, मोनी सिंह, चंदन व्यास, मुकेश मिश्रा, पुरण कुमार, शिवा मंडल एवं उनके मंडली द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। दूसरे दिन संध्या में बच्चों का नृत्य प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

डीसी व एसपी करेंगें उद्घाटन

उक्त महोत्सव का उद्घाटन डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार संयुक्त रूप से करेंगे। वहीं 9 सितंबर को नृत्य प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा 10 सितंबर को दोपहर तीन बजे डांडिया व मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत प्रतिमा के नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा का विसर्जन बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर तालाब में किया जाएगा। हिसाबी राय ने बताया कि गणपति महोत्सव के निमित सचिव अजित कुमार मंडल, तनमय पोद्दार, संजय राय, दिनेश लालवानी, जितेश रजक, मनीष सिंह, विशाल साहा, बुबाय रजक, ओमप्रकाश नाथ, निर्भय सिंह, नितिन मंडल, अंशराज, अंकित मंडल, अंकित शर्मा, रातुल दे, अभिषेक राज चौधरी, राका राय, कृष्णा कुमार आदि पूजा की तैयारी में उत्साह के साथ जुटे हैं। संपूर्ण रेलवे मैदान, पूजा स्थल और स्टेशन रोड को भगवा झंडे से सजाया जा रहा है।

पुरोहित सजल चटर्जी व काली राय कराएंगे पूजा अर्चना

पुरोहित सजल चटर्जी एवं काली राय के द्वारा पूजा की विधिवत तैयारी हो रही है।प्रतिमा शिल्पकार नंदलाल राजवंशी, उदय राजवंशी बाबा गणपति के प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। पूजा स्थल के चारों ओर नगर परिषद के द्वारा साफ-सफाई करवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments