Homeपाकुड़भाजपा मंडल मंत्री की बहन के निधन पर परिजनों से मिले बाबूधन...
Maqsood Alam
(News Head)

भाजपा मंडल मंत्री की बहन के निधन पर परिजनों से मिले बाबूधन मुर्मू

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू सोमवार को लिट्टीपाड़ा के बीचामहल पहुंच कर पार्टी के बीचामहल मंडल मंत्री बड़का टुडू के बहन के अकासमिक निधन पर परिजनों से मिले। बाबूधन मुर्मू ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और दुःख की घड़ी में साथ खड़े रहने का वचन दिया। भाजपा नेता ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मंडल मंत्री बड़का टुडू और उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। परिजनों को दुःख सहने की कामना करता हूं। मैं बड़का टुडू की बहन जी के निधन से दुखी हूं। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हर संभव मदद करने का प्रयास करुंगा। मौके पर बीचामहल पूर्व मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार सहा, बीचामहल मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल मुर्मू, राजु सोरेन, मिथुन मरांडी, मंगल टुडू, कोरनेलियूस मरांडी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments