Homeहिरणपुरमहिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
Maqsood Alam
(News Head)

महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

राधेश्याम रविदास @समाचार चक्र

हिरणपुर। प्रखंड के सुंदरपुर धोबीटोला स्थित पुराने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में भाजपा के द्वारा सोमवार को महिलाओ के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुइस मरांडी, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दानियल किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने हिरणपुर मुख्य सड़क पर गंदे पानी की बहाव, जर्जर नाला को लेकर अपनी अपनी समस्याओं को रखा। वही गांव में डीप बोरिंग, सड़क निर्माण आदि की मांग रखी। इसके अलावा अबूआ आवास योजना की भी बातें रखी गई। समस्याओं को सुनने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर यह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता द्वारा दिए गए सुझावों को ली जा रही है। हिरणपुर में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर बताया कि आप आने वाले चुनाव में जन प्रतिनिधि को बदले। भाजपा प्रत्याशी को विजयी दिलाएं। आपकी सरकार बनने पर सभी मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। आप सबों के सुझाव को पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। जिससे कि झारखंड में बनने वाली आगामी भाजपा सरकार में इसे अमल किया जा सके। इसी लिए सभी जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुकुमार मंडल, मुन्नी देवी, जामु मरांडी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments