Homeपाकुड़आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक में पोषाहार, मानदेय व अंडा मद की राशि...
Maqsood Alam
(News Head)

आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक में पोषाहार, मानदेय व अंडा मद की राशि की मांग

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। लड्डू बाबू आम बागान में शुक्रवार को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के जिला संयोजक अधिवक्ता मो. अशरफुल शेख के नेतृत्व में सेविकाओं की बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। मो. अशरफुल शेख ने बताया कि बैठक में यह बातें सामने आई कि सदर प्रखंड के सभी सेविकाओं को अप्रैल 2024 से अगस्त 2024 तक पोषाहार राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं जून 2024 से अगस्त 2024 तक केंद्र सरकार से मानदेय भी नहीं मिला है। अप्रैल एवं मई 2023 का मानदेय पोषण ट्रैकर में आधार वेरीफाई 50 प्रतिशत से कम होने के कारण अवरूद्ध की गई थी, जो वर्तमान में आधार सीडिंग पोषण ट्रैकर में 95 प्रतिशत कर लिया गया है। फिर भी अभी तक दो माह का मानदेय अप्राप्त है।आंगनवाडी़ केंद्र संचालित मकान भाड़ा वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक लगभग 1 वर्ष का बकाया है। वहीं सितंबर 2022 से अगस्त 2024 तक गैस की राशि अप्राप्त है। जिसके कारण सभी सेविकाओं की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। पाकुड़ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के व्हाट्सएप के जरिए निर्देश दिया गया कि सभी पाकुड़ प्रखंड के सेविका अग्रिम अंडा खरीद कर अपने अपने केंद्र में वितरित किया जाए। सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि अंडा खरीदने के लिए अग्रिम राशि उपलब्ध किया जाय। उपरोक्त सभी बकाया राशि एवं अग्रिम अंडा की राशि यथा शीघ्र भुगतान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments