Homeपाकुड़झारखंड युवा सदन में स्पीच देंगे पाकुड़ के युवा सरफराज आलम
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड युवा सदन में स्पीच देंगे पाकुड़ के युवा सरफराज आलम

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड युवा सदन में पाकुड़ के युवा मो. सरफराज आलम स्पीच देंगे। आगामी 27 सितंबर से 29 सितंबर तक राजधानी रांची में आयोजित होने वाले युवा सदन के लिए सरफराज आलम का चयन हुआ है। सदर प्रखंड के ईलामी गांव के रहने वाले सरफराज आलम पढ़ाई के साथ-साथ राजनीति को जानने और समझने में भी रुचि रखते हैं। यह मौका सरफराज के लिए काफी मायने रखता है।उन्होंने बताया कि झारखंड युवा सदन 4.0 का आयोजन रांची में होना तय है। इसमें शामिल होने के लिए राज्य भर से हजारों युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को युवा सदन में स्पीच देने का मौका मिलेगा। इसमें राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से पहुंचने वाले युवा अपनी अपनी बातों को रखेंगे। झारखंड तथा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को रखेंगे। इनमें बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन आदि मुद्दे शामिल होंगे। इसके अलावा सरकार के द्वारा आयोजित योजनाओं और कानून से संबंधित बातों को भी रखेंगे। अपने स्पीच में समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं के द्वारा परामर्श या सुझाव को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments