Homeपाकुड़कांग्रेस पार्टी की ओर से संवाद आपके साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन,...
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस पार्टी की ओर से संवाद आपके साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस की पहचान कुर्बानी और बलिदान- केशव महतो कमलेश

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। कुर्बानी और बलिदान कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस एक विचारधारा है और हम सब उसी पार्टी के सिपाही हैं। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को पाकुड़ में कहीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश गोकुलपुर स्थित बाजार समिति प्रांगण में आयोजित संवाद आपके साथ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। आयोजित कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या लोग शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यक्रम में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं है, कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा भी है। कांग्रेस की पहचान कुर्बानी और बलिदान से होती है।उन्होंने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने देश की सेवा करते हुए गोलियां खाई। उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी एक सभा में मानव बम के शिकार हुए। उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश में क्रांतिकारी बदलाव लाया। भारत में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। देश सेवा करते-करते वे भी शहीद हो गए। उन्होंने गर्म जोशी से कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए जोश भर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उसी कांग्रेस के सिपाही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर विभाजन और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में उन्माद फैलाने का काम कर रही है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने और आपस में लड़ाने का काम कर रही है। झारखंड को भी बांटने और एक दूसरे को लड़ाने का काम शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के लोग जहर उगलना शुरू कर दिया है। झारखंड में भाईचारा बिगाड़ने के लिए बाहर से नेताओं को ला रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने झारखंड में लाकर नफरत फैलाना शुरू कर दिया है। मेरे साथियों आप सब सावधान रहे और ऐसे लोगों की मंशा को रोकने का काम करें। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य में फिर से गठबंधन की सरकार की वापसी हो रही है। झारखंड की जनता ने गठबंधन की सरकार को दोबारा अवसर देने का मन बना लिया है। पाकुड़ विधानसभा सीट भी गठबंधन की झोली में जाना तय है। मेरे साथियों आप सभी के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद से राज्य में दोबारा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आयोजित कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने भी संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सुल्तान अहमद, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, साहिबगंज जिला अध्यक्ष बरकत खान, दुमका जिला अध्यक्ष श्यामल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस अनुकूल चंद्र मिश्रा, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट, साहिबगंज मीडिया प्रभारी दिलदार आलम, नावेद अंजुम डालिम, पाकुड़, मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख, ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा मिस्टर, नासिम आलम, अंसारुल हक आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments