Homeपाकुड़बीजेपी के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुए हैं विकास पुरुष आलमगीर आलम-...
Maqsood Alam
(News Head)

बीजेपी के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुए हैं विकास पुरुष आलमगीर आलम- प्रदेश अध्यक्ष

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत गोकुलपुर स्थित बाजार समिति प्रांगण में कांग्रेस के संवाद आपके साथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आलमगीर आलम बीजेपी के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुए हैं। बीजेपी ने राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए साजिश के तहत ईडी के जरिए जेल में बंद करने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की प्रशंसा करते हुए उन्हें विकास पुरुष बताया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आलमगीर आलम ने पाकुड़ में चौतरफा विकास किया। पाकुड़ में ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के जरिए विकास का गंगा बहाने का काम किया। आलमगीर आलम के विकास कार्यों से घबराकर बीजेपी वालों ने साजिश के तहत ईडी के जरिए जेल भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम बहुत जल्द जेल से बाहर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जेल का ताला टूटेगा आलमगीर आलम छूटेगा का नारा बुलंद किया। प्रदेश अध्यक्ष के नारों का कार्यकर्ताओं ने भी खुब साथ दिया। जेल का ताला टूटेगा आलमगीर आलम छूटेगा के नारों से सभा स्थल गूंज उठा और यह नारा दूर-दूर तक पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष ने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि आलमगीर आलम ही आपका नेता है और रहेगा। मैं आपकी भावनाओं को समझ सकता हूं। आपकी भावनाओं को सही जगह और सही समय पर पहुंचाऊंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments