Homeकोटालपोखरदुर्गापूजा को लेकर कोटाल पोखर में निकाली गई भव्य कलश यात्र
Maqsood Alam
(News Head)

दुर्गापूजा को लेकर कोटाल पोखर में निकाली गई भव्य कलश यात्र

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर -दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कोटाल पोखर के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे काफ़ी संख्या में कन्याओं ने बढ़ चढ़कर कलश यात्रा में शामिल हुए। नवरात्र के पहला दिन,पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां मंदिर और प्रतिमा को खूबसूरत तरीके से सजाया गया.कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में कन्याओं ने भाग लिया।कलश यात्रा  शोभा यात्रा चैती दुर्गा मंदिर जीवन पुर (गाँधी मोहल्ला) से पुरे नगर का भर्मण करते हुए वापस श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर थाना रोड पर समापन हुआ.वहीं कमिटी के सदस्य भी शामिल थे. कलश यात्रा को लेकर युवाओं में काफ़ी जोश देखा गया.कलश यात्रा के दौरान भारी बारिश होने के बावजूद सभी लोगो ने देवी माँ की जयकारा करते हुए नगर परिक्रमा किया। इसके बाद पूजा मंडप में पुरोहित के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ देवी माँ की पूजा अर्चना की गई। पूजा कमिटी के अध्यक्ष साजन कुमार साहा एवं सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा के बाद पूजा प्रारम्भ की गई। दुर्गात्सव पर पूजा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगी। पूजा में श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।मौके पर प्रभाकर भगत,ऋषभ सिंह, मनोज कुमार साह,दुर्गेश साह,विकास कुमार भगत, राजकुमार साह शिक्षक,सोनू कुमार भगत, प्रणव कुमार साह,भोला साह,जयंत कुमार टार्जन,पियूष कुमार मिश्रा,पंकज कुमार गुप्ता, रितेश भगत,डॉक्टर सुनील साहिल, जितेंद्र सिंह,सहित काफ़ी संख्या में दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments