Homeपाकुड़केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति से मजबूत होगी व्यवस्था- बाबूधन मुर्मू
Maqsood Alam
(News Head)

केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति से मजबूत होगी व्यवस्था- बाबूधन मुर्मू

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

पाकुड़-भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने सोमवार को नगरनबी पंचायत अंतर्गत पीपलजोड़ी प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर पठन-पाठन का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानाध्यापक से लंबी बातचीत की। वहीं बच्चों से भी शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को लेकर बातें की। भाजपा नेता ने बच्चों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मिड डे मील, निःशुल्क शिक्षा, स्कॉलरशिप, पोशाक सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानाध्यापक से कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखें। किसी भी समय जरूरत पड़ने पर मदद को तैयार हैं। यहां के बच्चे पढ़ेंगे लिखेंगे तो गांव का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू किया है। नई शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों के बेहतर और उज्जवल भविष्य को लेकर संकल्पित हैं। इस दिशा में केंद्र सरकार सराहनीय काम कर रही है। योजनाओं से छात्रों को लाभान्वित कर रही है। अपने मन की बात कार्यक्रम में छात्रों को परीक्षा एवं पढ़ाई का महत्वपूर्ण टिप्स दे रहे हैं। भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने मातृभाषा में शिक्षा देने और डिजिटल शिक्षा पर जोर दिया। प्रधानाध्यापक ने इस दौरान डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को लेकर कंप्यूटर उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। जिस पर बाबूधन मुर्मू ने पहल करने का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments