Homeपाकुड़समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अकील अख्तर ने चलाया डोर टू डोर जन संपर्क...
Maqsood Alam
(News Head)

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अकील अख्तर ने चलाया डोर टू डोर जन संपर्क अभियान, विकास के किए वादे

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकिल अख्तर ने शनिवार को शहर में डोर टू डोर जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने पैदल यात्रा करते हुए हरिणडांगा बाजार,हाटपड़ाचौक, बिरसा चौक,गवालपाड़ा,मधपाड़ा, तातीपाड़ा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से साईकिल छाप पर वोट मांगा.इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी 20 नवंबर को साईकिल छाप चिन्ह पर बटन दबाकर भारी मतों से सपा को विजयी बनाएं.अकिल अख्तर ने अपने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पाकुड़ क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा, रोजगार,24 घंटे बिजली,कृषि सुधार,और दिल्ली से पाकुड़ तक रेल सुविधा को बेहतर बनाना है.उन्होंने यह भी वादा किया कि वह शहरी जलापूर्ति योजना के तहत हर घर को नल का पानी पहुंचाने का सपना पूरा करेंगे,और गंगा नदी के पानी का उपयोग इस योजना के तहत किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं के लिए खास योजनाएं बनाई जाएंगी,जिनमें विशेषकर तीन महीने के भीतर गृहणियों के बैंक खातों में राशि भेजने की योजना शामिल होगी.अकिल अख्तर के साथ इस जन संपर्क अभियान में सपा नेता सीमा सोनी भगत,पूर्व वार्ड पार्षद सोना दास,श्रुति दास,लक्ष्मी दास,बबलू भगत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं.अकिल अख्तर ने जनता से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में सपा को भारी समर्थन दें ताकि पाकुड़ क्षेत्र का विकास और समृद्धि हो सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments