Homeपाकुड़कांग्रेस की जीत पर जश्न में डूबे समर्थक, रंग अबीर-गुलाल के साथ...
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस की जीत पर जश्न में डूबे समर्थक, रंग अबीर-गुलाल के साथ आतिशबाजी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र

पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम की रिकॉर्ड और ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ता और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है कांग्रेस समर्थक और उनके कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। परिणाम सामने आने के बाद से ही रंग अबीर खेले जा रहे हैं। एक दूसरे को रंग अमीर लगाए जा रहे हैं। मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार का सिलसिला भी जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम की जीत पर विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों में उत्सव का माहौल दिख रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शनिवार को परिणाम आने के बाद से ही बैंड बाजे और डीजे के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। एक दूसरे को मिठाई बांटते भी दिख रहे हैं। एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस दौरान डीजे की धुन पर ठुमके भी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कार्यकर्ता और समर्थक जमकर आतिशबाजी भी कर रहे हैं। शनिवार की देर रात तक आतिशबाजी की आवाज गूंजती रही। इधर रविवार सुबह से डीजे और आतिशबाजी से पूरा गांव गुंज उठा है। कार्यकर्ता और समर्थक डीजे के साथ सड़कों पर उतरकर जमकर खुशियां मना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने पाकुड़ विधानसभा सीट से 86000 से भी अधिक वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments